भूस्खलन में दो मोटर साइकिल मलबे में दबी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में भूस्खलन होने से दो मोटर साइकिल मलुवे में पूरी तरह से दब गई । मोटर साइकिल स्वामी ने लेबर लगाकर बाइक निकालने का काम शुरू किया  । नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में एक निजी भूमि में देररात भूस्खलन हो गया । शनिवार को तेज बरसात […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में भूस्खलन होने से दो मोटर साइकिल मलुवे में पूरी तरह से दब गई । मोटर साइकिल स्वामी ने लेबर लगाकर बाइक निकालने का काम शुरू किया  ।

नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में एक निजी भूमि में देररात भूस्खलन हो गया । शनिवार को तेज बरसात के कारण भूस्खलन निजी भूमि में नीचे से निकल रही प्राइवेट सड़क पर जा गिरा । सड़क पर खड़ी दो बाइकें मलुवे में दब गई ।

मलुवा इतना अधिक था कि बाइक को निकालना बहुत मुश्किल हो गया है । भूमि के मालिक और मोटर साइकिल के स्वामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और तत्काल लेबर लगाकर मलुवा उठाना शुरू कर दिया । सड़क संकरी होने के कारण जे.सी.बी.मशीन लगाने में मुश्किल होने की संभावनाओं को देखते हुए लेबर लगाकर मलुवा हटाया जा रहा है । मलुवा हटाने का काम कल तक पूरा होने की संभावना है ।

बाइक स्वामी ने बताया कि उन्होंने हररोज की तरह बाइक उसी स्थान पर खड़ी की थी । आज भूस्खलन के कारण बाइक उसके नीचे दब गई है । अब इसे निकालने का काम शुरू किया गया है और जल्द ही बाइक निकाल ली जाएगी ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts