शर्मसार : 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ अधेड़ व्यक्ति ने की छेड़छाड़। मुकदमा दर्ज

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील में नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी करने वाला व्यक्ति युवती के गांव का ही बताया जा रहा है।  मामले में राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी है। सतपुली में 15 साल की […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील में नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी करने वाला व्यक्ति युवती के गांव का ही बताया जा रहा है।

 मामले में राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।

सतपुली में 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ उसी के गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ छाड़ की है। रोशन सिंह पुत्र धीरज सिंह नाम का व्यक्ति पेशे से वाहन चालक है ।

मामले में लड़की के परिजनों ने राजस्व पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।युवती का राजस्व पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है फिलहाल मामले की जांच जारी है।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। अब मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। युवती का मेडिकल भी करवाया जा चुका है।

 

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts