के.एम.वी.एन कार्यालय में संघ के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार करते हुए किया पौंधारोपण। मुख्यमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-   उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)कार्यालय में संघ के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पौंधारोपण किया और 5 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा ।   नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल के प्रांतीय आह्वान पर चमोली और नैनीताल जिले के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर ग्यारह […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)कार्यालय में संघ के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पौंधारोपण किया और 5 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा ।

 

नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल के प्रांतीय आह्वान पर चमोली और नैनीताल जिले के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर ग्यारह बजे से एक बजे तक कार्य बहिष्कार किया । कर्मचारियों ने एक पौधा धरती माँ के नाम करते हुए पौधरोपण किया । कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा । उन्होंने मुख्यमंत्री से कोरोना काल में कर्मचारी को कोरोना योद्धा मानते हुए अधिक मानदेय देने और लंबे समय से दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण करने की मांग की । संविदा कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹25,000/= करने की मांग की । उन्होंने दोनों निगमों की आर्थिक स्थिति देखते हुए 50-50 करोड़ रुपया देने की मांग के साथ खनन और एफ.एल.2 का काम निगम को देने की भी मांग की है । उन्होंने ये भी कहा कि दोनों निगमों को एकीकृत करते हुए पर्यटन परिषद में समायोजित किया जाए ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts