बड़ी खबर : सीएम धामी पर है 48 लाख कर्ज। लेकिन खातों मे हैं ढाई करोड़।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर वैसे तो लगभग 48 लाख का भारी भरकम कर्ज है। लेकिन साथ ही उनके बैंक खातों में ढाई करोड़ से अधिक का कैश जमा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आम लोगों की तरह ही क़र्ज़ की मार झेल रहे है लेकिन ग़नीमत की बात यह है कि उनके […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर वैसे तो लगभग 48 लाख का भारी भरकम कर्ज है। लेकिन साथ ही उनके बैंक खातों में ढाई करोड़ से अधिक का कैश जमा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आम लोगों की तरह ही क़र्ज़ की मार झेल रहे है लेकिन ग़नीमत की बात यह है कि उनके सिर पर अगर लाखों का क़र्ज़ा है तो खाते में करोड़ों जमा भी हैं।

सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिस दौरान हलफ़नामे में उन्होंने अपनी संपत्ति और आय का ब्यौरा भी पेश कर दिया है।

आपको बता दें कि 31 मई को चम्पावत उपचुनाव को लेकर वोटिंग होनी है,जिसका तीन जून को रिज़ल्ट आएगा। 

चम्पावत उपचुनाव को लेकर दिए हलफ़नामे के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास 42,340 रुपए नगद हैं। जबकि उन पर 48 लाख रुपये का भारी भरकम कर्जा है। वहीं सीएम धामी के बैंक खातों में ढाई करोड़ रुपये से अधिक धन जमा है।

सीएम धामी ने नामांकन पत्र में चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार उन्होंने एसबीआई देहरादून ( से 47,83,461 रुपये का कर्ज लिया है और उनके पास 42,340 रु नगद और खाते में ढाई करोड़ रुपये जमा है। जबकि सीएम की पत्नी गीता धामी के पास 40 हजार रुपये नगद और खाते में दस लाख रुपये जमा हैं। वहीं मुख्यमंत्री के पुत्र दिवाकर धामी और प्रभाकर धामी के बैंक खाते में 86 हजार रुपये जमा हैं।

हलफ़नामे के अनुसार मुख्यमंत्री धामी के पास 50 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये क़ीमत की एक राइफल है। जबकि उनकी पत्नी गीता धामी के पास 120 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी है। सीएम के नाम 1 लाख 60 हज़ार रुपए क़ीमत के एनएससी, 16 लाख रुपए की एलआईसी, पत्नी के नाम छह लाख की एलआईसी और दोनों पुत्रों के नाम तीन लाख की एनएससी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम नगला तराई खटीमा में क़रीब दो एकड़ (1.898 एकड़) जमीन है। जबकि देहरादूम के पॉश इलाक़े डिफेंस कॉलोनी में मुख्यमंत्री धामी के पास 6501 वर्ग फुट का प्लॉट है। इस प्लॉट की वर्तमान बाजार कीमत 1.57 करोड़ रुपये बताई गई है। 

अपनी शैक्षणिक जानकारी देते सीएम धामी ने बताया है कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ एचआरएम एंड आईआर किया है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts