बड़ी खबर : आप को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली।

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं। वह या तो जीतता है या फिर सीखता है।” आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दीपक बाली ने ये बात कही।

काशीपुर निवासी दीपक बाली राज्य के उन राजनेताओं में शुमार हो गये हैं जो अपने राजनीतिक कौशल से एक आम कार्यकर्ता से लेकर आज उत्तराखंड के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व संगम बिहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने आज उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की।

आपको बता दें कि राजनीति में कम समय में ही दीपक बाली ने प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंच कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनकर आई आम आदमी पार्टी भले ही कहीं से कोई सीट न लेकर आई हो लेकिन चुनाव के बाद भी अपने कार्यों पर जुट गई । चुनाव में मिले नकारात्मक नतीजों के बाद भी पार्टी सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दीपक बाली के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड में पार्टी एक नया मुकाम हासिल करेगी।

अध्यक्ष बनने के बाद ही प्रभारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे और प्रदेश भर में जनहित के मुद्दों पर तक का कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बसंत कुमार एडवोकेट, शादाब आलम, यूनुस चौधरी, सुनीता टम्टा सतीश शर्मा, डिंपल सिंह, राजू मौर्य, नवीन पिरसाली, अजय जायसवाल, अजय जोशी, शिशुपाल सिंह रावत, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता बाजवा, डीके बंसल आरती राणा समीर टिक्कू, अभीताभ सक्सेना, मोहम्मद फैसल, डॉक्टर हरेंद्र त्यागी, ओपी मिश्रा, गौरव दहिया, सहित कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक बाली के नाम की घोषणा होते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद दीपक वाली जिंदाबाद के नारे लगाते हुए श्री बाली के सफल राजनीतिक जीवन की कामना की और इच्छा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को अवश्य साकार करेंगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts