आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिजली दरों को बढ़ाए जाने पर रोक के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक प्रार्थना पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में बिजली दरों को 12.5 % पढ़ाई जाने के प्रस्ताव पर रोक लगाने की प्रार्थना की। जानिए क्या लिखा दिगमोहन नेगी ने पत्र मे: सेवा में , श्री पुष्कर सिंह धामी , […]

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक प्रार्थना पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में बिजली दरों को 12.5 % पढ़ाई जाने के प्रस्ताव पर रोक लगाने की प्रार्थना की।

जानिए क्या लिखा दिगमोहन नेगी ने पत्र मे:

सेवा में ,

श्री पुष्कर सिंह धामी ,

माननीय मुख्यमंत्री ,

उत्तराखंड सरकार ।

विषय – उत्तराखंड में बिजली दरों को 12.5% बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर रोक लगाए जाने विषयक प्रार्थना पत्र 

महोदय,

विनम्र निवेदन इस प्रकार है की समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है की राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा राज्य भर में बिजली दरें 12.5% बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है तथा इस प्रस्ताव को मंजूर करने का निवेदन भी आयोग से किया गया है ।

महोदय मौजूदा हालातो में उत्तराखंड सहित देश का हर आम आदमी बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के दौर में किसी तरह अपने और परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पा रहा है ऐसे में यदि ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी एक आम आदमी पर बढ़े हुए बिजली दामों का बोझ डाला जाएगा तो ये प्रदेश के लाखो मध्यम या उससे निचले वर्ग के लोगो के लिए आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम करेगा ।

प्रदेश का मुखिया होने के नाते महोदय आपसे विनम्र निवेदन है की जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ओर उचित संज्ञान लेकर बिजली दरों में होने वाली इस वृद्धि को रोकें ।

सधन्यवाद।

दिगमोहन नेगी

प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी चमोली, रुद्रप्रयाग व पौडी गढ़वाल

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts