“आप” में शामिल हुए युवा नेता गौरव कपूर समेत दर्जनों युवा।

देहरादून। 

2022 का चुनाव करीब आते-आते आम आदमी पार्टी की सक्रियता विधानसभाओं में हर बूत को मजबूत करने में तेज हो गयी है। लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, और लगातार पार्टी से जुड़ रहे है। 

बुधवार को पार्टी कार्यालय में सेकड़ो नोजवानो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता लेने वालों में मुख्यरूप से समाजिक युवा नेता गौरव कपूर के नेतृत्व में सेकड़ो नोजवानों ने प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल, युवा अध्यक्ष नितिन जोशी, जिला प्रभारी अमित कुमार, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर की उपस्तिथि में सैकडों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डी के पाल ने बताया कि, इस बार उत्तराखंड की जनता का रुझान आम आदमी पार्टी के लिए है, तीसरे विकल्प के रूप में जनता पार्टी को पसंद कर रही है। निश्चित तौर पर इस बार उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता को पार्टी की योजनाएं पसंद आ रही है। गौरव कपूर जैसे युवा नेता के पार्टी से जुड़ने में पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही आप पार्टी समस्त साथियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

वहीं युवा नेता गौरव कपूर ने कहा कि, अब तक क्षेत्र की जनता ने जिन प्रतिनिधियों को चुना, उन्होंने क्षेत्र का विकास ना कर मात्र अपना ही विकास किया है। जनता क्षेत्र में मिलने वाली तमाम सुविधाओं से वंचित रही। प्रदेश में हजारों युवा बेरोजगार है। 

सरकार केवल युवाओं को रोजगार देने का झूठा वादा करती है। इस बार लोगों को आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मिल चुकी है। भाजपा, कांग्रेस छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी की ओर अपनी दिलचस्पी दिखाने लगे है। जनता को पार्टी का विज़न समझ आने लगा है। इस बार निश्चित रूप से आप की सरकार बनेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts