आतंक : घास लेने गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रौता में नहीं मिला प्रथम उपचार।

भूपेंद्र नेगी/गोपेश्वर जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के रोता गांव की महिलाएं चारा पत्ती लेने जंगल गई थी। तभी अचानक घात लगाये बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ग्राम रोता की बताई जा रही है। जिनका नाम सर्वेश्वरी देवी है उम्र  55 साल है।अन्य महिलाओं एवं ग्रामीणों के चिल्लाने पर भालू ने […]

भूपेंद्र नेगी/गोपेश्वर

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के रोता गांव की महिलाएं चारा पत्ती लेने जंगल गई थी। तभी अचानक घात लगाये बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ग्राम रोता की बताई जा रही है। जिनका नाम सर्वेश्वरी देवी है उम्र  55 साल है।अन्य महिलाओं एवं ग्रामीणों के चिल्लाने पर भालू ने महिला को घायल कर भाग गया।

जब घायल महिला को प्रथम उपचार के लिए राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रोता में भर्ती किया गया, तो वहां एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था और ग्रामीणों ने घायल महिला को प्रथम उपचार के लिए पोखरी सी.एच,सी में भर्ती कराया।

ग्राम प्रधान रोता बीरेंद्र राणा एवं एडवोकेट सुधीर राणा ने बताया कि राजकीय एलोपैथिक रोता में चिकित्सकों के अनुपस्थिति एवं अन्यत्र तैनात किए जाने के संबंध में तहसील पोखरी में जनता दरबार में जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना के समक्ष बाबत शिकायत की गई थी। जिस पर वर्तमान समय  तक कार्यवाही नहीं हुई है। और न ही किसी  चिकित्सक तैनाती हुई है। जिससे ग्रामीण आक्रोश में हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts