ब्रेकिंग : आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए बनायी समिति।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2022 तक की गई अवैध नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार आदि की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए 4 सदस्य समिति बनाई गई है। इस समिति में अपर सचिव कार्मिक एसएस वल्दिया, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी सहित आयुर्वेद और यूनानी सेवा विभाग के संयुक्त निदेशक कृष्ण […]

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2022 तक की गई अवैध नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार आदि की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए 4 सदस्य समिति बनाई गई है।

इस समिति में अपर सचिव कार्मिक एसएस वल्दिया, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी सहित आयुर्वेद और यूनानी सेवा विभाग के संयुक्त निदेशक कृष्ण सिंह नपलच्याल और ऑडिट अधिकारी रजत मेरा शामिल हैं।

इस समिति को 15 दिन के भीतर प्राथमिकता से जांच करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी है।

यह जांच समिति शासन के स्तर से बनाई गई है।

आयुष और आयुष शिक्षा अनुभाग के अपर सचिव राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से इस जांच समिति को गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts