हादसा : तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी। मचा हड़कंप

देहरादूनः उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। देहरादून से सटे कालसी के हरिपुर कोटी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थाॅर कार सड़क पर पलट गयी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घायलो की चीख-पुकार सुन मौके […]

देहरादूनः उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। देहरादून से सटे कालसी के हरिपुर कोटी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थाॅर कार सड़क पर पलट गयी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घायलो की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बामुश्किल घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा होली के दिन यानि शुक्रवार शाम को हुआ है।होली की पार्टी करने कुछ युवक विकासनगर क्षेत्र से लाल डांग खादर पुल के पास पहुँचे थे।लेकिन वापसी में विकासनगर लौटते वक़्त कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में 5 युवक सवार थे। मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच युवकों में तीन को चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर भेजा गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई व पूछताछ के बाद युवकों को उनके परिजनो के सुपुर्द किया।इसके साथ ही पुलिस ने क्रेन मंगवा कर कार को बीच सड़क से हटाया और यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts