अजब गजब : उद्योग विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर कुंडली मारे बैठे कर्मचारी। ट्रांसफर कब।

उत्तराखंड बने हुए 20 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। परंतु स्थिति यह है कि उघोग विभाग में कर्मचारियों की ट्रांसफर नियमावली को क्या है इस विषय पर कोई भी सुनने वाला नहीं।  20 वर्षों से अनेक कर्मचारी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं एवं कुछ […]

उत्तराखंड बने हुए 20 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। परंतु स्थिति यह है कि उघोग विभाग में कर्मचारियों की ट्रांसफर नियमावली को क्या है इस विषय पर कोई भी सुनने वाला नहीं।

 20 वर्षों से अनेक कर्मचारी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं एवं कुछ कर्मचारी इन से भी बढ़कर है जो प्रथम नियुक्ति से अभी तक उसी स्थान पर डटे हुए हैं। 

इन कर्मचारियों के जमने का बड़ा कारण यह है कि  इनके समीकरण व्यक्तिगत हित में विभाग में ऊपर से नीचे बैठे अधिकारियों के साथ सटीक बैठते हैं।या कहें कि इन कर्मचारियों ने विभाग को अपने सामंजस्य के अनुसार स्वयं के व्यक्तिगत हितों में व्यवस्थित कर लिया है।

यही बड़ा कारण है कि विभागीय कार्रवाई का इन पर कोई असर नहीं पड़ता है और ट्रांसफर एक्ट और अन्य गतिविधियां इन पर लागू नहीं होती है।

यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर कुडली मारे बैठे कर्मचारियो पर कब कार्यवाही होगी।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts