लड़ियाकांटा स्थित एयर फोर्स के रडार स्टेशन के जंगलों में लगी भीषण आग

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल के लड़ियाकांटा स्थित एयर फोर्स के रडार स्टेशन के पास के जंगलों में लग गई। आग को बुझाने के लिए  एयर फोर्स, फारेस्ट विभाग और दमकल के कर्मचारी जी जान से जुट गए । गुरुवार रात नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में भवाली रोड के समीप पाइंस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीताल के लड़ियाकांटा स्थित एयर फोर्स के रडार स्टेशन के पास के जंगलों में लग गई। आग को बुझाने के लिए  एयर फोर्स, फारेस्ट विभाग और दमकल के कर्मचारी जी जान से जुट गए ।

गुरुवार रात नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में भवाली रोड के समीप पाइंस के जंगलों में आग लगने की सूचना वन विभाग को मिली । आग को बुझाने के वन विभाग ने तत्काल एयर फोर्स स्टेअहं भवाली, दमकल विभाग और वन के फायर फाइटरों की टीम मौके पर भेज दी । तीनों ने मिलकर नैनी रेंज के चीड़ के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए फायर लाइन, झांपा(पत्तों की झाड़ी), रेक, पानी की बौछार आदि का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किये । रडार स्टेशन के आसपास के जंगल में बढ़ती आग को देखते हुए भवाली एयर फोर्स स्टेशन और लड़ियाकांटा की टीमें भी जुटी रही । तेज हवाओं के कारण चीड़ के जंगल में आग तेजी से फैलती चली गई ।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts