ग्राम प्रधान सहित एक दर्जन लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है थराली में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने नए कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी शंखनाद किया उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर प्रचार प्रसार तेज करने का आह्वान किया वहीं तलवाड़ी स्टेट और तलवाड़ी […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है थराली में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने नए कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी शंखनाद किया उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर प्रचार प्रसार तेज करने का आह्वान किया वहीं तलवाड़ी स्टेट और तलवाड़ी खालसा के ग्राम प्रधानों समेत उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली,

 वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय के सम्मुख सड़क पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुऐ कहा कि भाजपा आई महंगाई लाई 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ,शिक्षा स्वास्थ्य की बदहाली से आम आदमी त्रस्त हुआ है और इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में थराली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है और कांग्रेस पार्टी 2022 में सरकार बनाने जा रही है . कुंवर रौथाण ग्राम प्रधान तलवाड़ी खालसा ,  सुरेंद्र सिंह , मनोज बिष्ट , कलम सिंह , भगोत सिंह , मुकेश टम्टा , रमेश राम , विनोद राम , आदि लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts