खाली प्लाट में प्रतिबंधित पशु का क्षत विक्षत शव मिलड़ने से मचा हड़कम्प।

विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने के तीसरे दिन अराजकतत्वों द्वारा जनपद मुख्यालय का माहौल बिगाड़ने का काम शुरू कर दिया है। आज सुबह आवास विकास स्थित बारात घर के सामने खाली प्लाट में प्रतिबंधित पालतू पशु के कटे हुए अंग पड़े हुए थे। इसकी सूचना उसने 112 पर पुलिस को दी। इधर सूचना […]

विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने के तीसरे दिन अराजकतत्वों द्वारा जनपद मुख्यालय का माहौल बिगाड़ने का काम शुरू कर दिया है।

आज सुबह आवास विकास स्थित बारात घर के सामने खाली प्लाट में प्रतिबंधित पालतू पशु के कटे हुए अंग पड़े हुए थे। इसकी सूचना उसने 112 पर पुलिस को दी।

इधर सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुची पुलिस टीम शवो के टुकड़े ले जाने लगे तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन और विरोध कर रहे लोगो के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में एएसपी दलीप सिंह कुंवर भी मौके पर पहुंचे और हिन्दू संगठन के लोगो को समझाने का प्रयास किया गया।

हिंदू संगठनों ने पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है । मौके पर बढ़ती भीड़ को देख हुए पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को तितर बितर किया।

वही पुलिस ने एतिहातन कंचन तारा बैंक्वेट हाल के पास तिराहे पर पुलिस तैनात कर आवास विकास की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आचार संहिता लगी है, शहर का फिजा खराब करने की कोशिश की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी द्वारा 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार करने का आश्वशन दिया है। वही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts