अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा सिर्फ चुनावी आधार बनाने का प्रयोग : महर्षि

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को सिर्फ चुनावी आधार बनाने के प्रयोग के तौर पर माना है । जैसा की विदित है अरविंद केजरीवाल का आज देहरादून आगमन था । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि, केजरीवाल […]

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को सिर्फ चुनावी आधार बनाने के प्रयोग के तौर पर माना है ।

जैसा की विदित है अरविंद केजरीवाल का आज देहरादून आगमन था । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि, केजरीवाल का आज उत्तराखंड आगमन सिर्फ चुनावी आधार बनाने की प्रयोग के तौर पर था ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई नई बात नहीं कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया में आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे, जो सरासर राजनीतिक बयान के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उत्तराखंड वैसे भी पूरी दुनिया में देव भूमि के नाम से प्रसिद्ध है और चारों धाम यहां बसते हैं। इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में युवा विकास की और अग्रसर होगा।  इस पर उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि कर्नल कोठियाल के पास वर्तमान में ऐसी कौन सी शक्ति है जिससे वो युवाओं को आगे ले जाने में समर्थ होंगे।

राजीव महर्षि  ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली देने के झूठे वादे के अलावा किसी भी मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस बात नहीं की है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts