ब्रह्माकुमारीज द्वारा आशा कार्यकर्ताओं , आंगनवाडी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्कूलों के लिए चलाया व्यसन मुक्ति अभियान

75वें आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर विषय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुप्तकाशी गढ़वाल क्षेत्र के सौजन्य से हुए चलाया गया  मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड

 

  1. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवर गुप्तकाशी में 60 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए
  2. ग्राम देवर गुप्तकाशी में सभी ग्राम वासियों के लिए
  3. जवाहर नवोदय विद्यालय गुप्तकाशी में 550 से अधिक बच्चों एवं सभी शिक्षकों के लिए
  4. ब्लॉक सभागार उखीमठ में समस्त ब्लॉक से आए हुए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई

 

आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज गढ़वाल क्षेत्र के डायरेक्टर ब्रह्माकुमार मेहर चंद जी संबोधित करते हुए

ऑडियो वीडियो विजुअल माध्यम से व्यसन के कारण एवं निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के व्यसन की लत जवानी के दिनों से ही शुरू होती है और इसका कारण है बुरी संगत का प्रभाव। उन्होंने आगे बताया कि वैज्ञानिक उपचार एवं राजयोग के निरंतर अभ्यास से किसी भी तरह के व्यसन से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

जवाहर नवोदय  विद्यालय के प्रिंसिपल श्री कुंदन डिगारी जी ने कहा कि आज के समाज में आधुनिक जीवन शैली के कारण युवा पीढ़ी बुरे व्यसनों में फंसता जा रहा है और उनका यह शौक उन्हें अंदर से खोखला करता जा रहा है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे कुसंगत से दूर रहें।

आशा संगठन अध्यक्ष गीता नेगी जी ने कहा कि घर में नशे से सबसे ज्यादा परेशान घर की नारी ही होती है क्यों नहीं हम सभी मिलकर यह प्रण करें कि अपने अपने घर को नशा मुक्त बनाएंगे लेकिन इसके लिए पहले हमें अपने जीवन में शांति चाहिए अगर सुबह उठकर रोज हम ओम शांति महामंत्र का 5 बार उच्चारण करते हैं तो सहज ही हमारा मन शांत होता है तो जिस घर में शांति है वहां ना तो नशा है और ना ही गुस्सा है।

आंगनबाड़ी अध्यक्ष प्रेमा बड़थ्वाल जी ने कहा कि पहले नशा तो केवल राजे महाराजे शौक के लिए किया करते थे लेकिन आज इस नशे की चपेट में छोटे-छोटे बच्चे भी आ गए हैं तो यह अभियान हमारे बच्चों को बचाने बचाने के लिए बहुत ही जरूरी है इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दी और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव गांव में से अभियान को सहयोग देने की अपील भी की।

इस अभियान के तहत अनेक जानकारियां दी गई आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की इस मौके पर सुपरवाइजर उर्मिला मैठाणी, गीता नेगी, गीता रावत, दुर्गा देवी बी के शिवाली सहित विभिन्न गांव के कार्यकर्ता मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts