बड़ी खबर : अब सरकारी स्कूलों में भी होगी नर्सरी की पढ़ाई।एक जुलाई से शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लासेज

अनुज नेगी देहरादून। अब उत्तराखंड में भी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर  प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एक जुलाई से पांच हजार सरकारी स्कूलों में  प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।  ये वो स्कूल हैं, जिनके परिसरों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहे हैं। आंगनबाड़ी में आने वाले छात्रों को प्री-प्राइमरी में अक्षर और संख्या ज्ञान […]

अनुज नेगी

देहरादून।

अब उत्तराखंड में भी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर  प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एक जुलाई से पांच हजार सरकारी स्कूलों में  प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

ये वो स्कूल हैं, जिनके परिसरों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहे हैं। आंगनबाड़ी में आने वाले छात्रों को प्री-प्राइमरी में अक्षर और संख्या ज्ञान कराया जाएगा।

आपको बतादें कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत पहली कक्षा से शुरू होती है। छात्र को पहली कक्षा से अक्षर और संख्या ज्ञान सीखना होता है।

वहीं अब सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी में अक्षर-संख्या ज्ञान से वाकिफ हो जाने से छात्र पहली कक्षा के सिलेबस को आसानी से समझ सकेंगे।

 विभिन्न स्तर पर हुए सर्वेक्षण में अक्सर सरकारी स्कूलों के छात्रों को उनकी कक्षा के मुकाबले कम शैक्षिक स्तर का पाया गया है। 

शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने एससीईआरटी को जल्द से जल्द प्री-प्राइमरी का सिलेबस तैयार करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की पुस्तकों को आकर्षक, सरल और चित्रों पर आधारित बनाने को कहा गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. आरडी शर्मा ने बताया कि सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराया जा रहा है। 

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts