बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री के काफिले में शामिल कार पलटी।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले में शामिल कार अधिक पाला होने से पलट गई। हादसा डीडीहाट में जाने के दौरान हुई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले में शामिल कार हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। ये हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ। 

हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। जिस कारण मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts