बड़ी खबर : धामी और मदन कौशिक को दिल्ली से आया बुलावा। सरकार गठन और मंत्रिमंडल पर होगी चर्चा

देहरादून से लेकर दिल्ली तक यहीं चर्चा हो रही है कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चर्चाओं का दौर जोरों पर है। ऐसे में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली आलाकमान से बुलावा आया है। आज राष्ट्रीय राजधानी में इसको लेकर पार्टी हाईकमान की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक […]

देहरादून से लेकर दिल्ली तक यहीं चर्चा हो रही है कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चर्चाओं का दौर जोरों पर है। ऐसे में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली आलाकमान से बुलावा आया है। आज राष्ट्रीय राजधानी में इसको लेकर पार्टी हाईकमान की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ बीजेपी महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा,ऐसे में अब बीजेपी उन्हें एक बार फिर मौका देगी या सीएम के रूप में नया चेहरा सामने आएगा यह एक बड़ा सवाल है। 

बीजेपी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कुछ 6-7 विधायक अपनी सीट खाली करने के लिए आगे आए हैं ताकि धामी फिर से चुनाव लड़ सकें और मुख्यमंत्री बने रहें। 

इस बीच आज सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली जाएंगे । केंद्रीय नेतृत्व ने दोनो नेताओं को दिल्ली बुलाया है। आज दोनों नेताओं की बीजेपी आलाकमान के साथ मुलाकात होगी ।

बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होगी। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को मेगा इवेंट के तौर पर बीजेपी करना चाहती है।प्रदेश में बीजेपी की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी कवायद जारी है। पार्टी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह प्रभारी बनाया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts