बिग ब्रेकिंग : हरक पहुंचे दिल्ली। मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी।

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत शनिवार की सुबह विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।जिस फ्लाइट से हरक सिंह दिल्ली गए उसी फ्लाइट से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं।हरक सिंह रावत की दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी […]

देहरादून। 

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत शनिवार की सुबह विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।जिस फ्लाइट से हरक सिंह दिल्ली गए उसी फ्लाइट से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं।हरक सिंह रावत की दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान दशहरे के बाद विधानसभा चुनाव अभियान समिति के गठन को लेकर पार्टी नेताओं से मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के बागियों की घर वापसी रोकने के लिए पार्टी नेतृत्व अहम जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बना रहा है।

सूत्रों के अनुसार हरक सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। क्यूंकि केंद्रीय नेतृत्व चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष पद ऐसे नेता को सौंपना चाहती है जो कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दे सके।

मंत्री हरक सिंह ने कहा कि वो दिल्ली में नड्डा जी समेत केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करूंगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts