स्टार्ट करते समय बाइक में लगी आग। जलकर हुई खाक ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में स्टार्ट करते समय एक बाइक में आग लग गई, बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । आग इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह से जलाकर राख हो गई । नैनीताल में मल्लीताल स्थित मनु महारानी होटल और लैंगडेल होटल के बीच एक बाइक में आग लग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में स्टार्ट करते समय एक बाइक में आग लग गई, बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । आग इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह से जलाकर राख हो गई ।

नैनीताल में मल्लीताल स्थित मनु महारानी होटल और लैंगडेल होटल के बीच एक बाइक में आग लग गई । बताया जा रहा है कि पलसर बाइक संख्या यू.ए.06 ए ए 9501 का चालक किसी मित्र की बाइक लेकर उस जगह अपने काम से आया था ।

वहां रात के वक्त उसने बाइक में किक मारकर स्टार्ट किया तो उसमें से निकली चिंगारी ने पैट्रोल टैंक से टपकते पेट्रोल की बूंद में आग लगा दी । देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई ।

पैट्रोल टैंक में धमाके की आशंका के चलते लोग बाइक से दूर ही रहे । जलती बाइक के ठीक बगल में एक इनोवा गाड़ी भी खड़ी थी, गनीमत रही कि उसे कुछ नुकसान नहीं हुआ । प्रत्यक्षदर्शी सागर आर्या ने बताया कि वह जब बाइक के बगल से गुजर रहा था तो उसने चिंगारी से बाइक में आग लगती देखी, और बाइक सवार को भागते देखा । दमकल विभाग को सूचना दी गई और तबतक स्थानीय लोगों ने जलती बाइक को पानी डालकर बुझा दिया ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts