एक्शन में सरकार : विधायक को घर पर नजरबंद कर अतिक्रमण पर चलाई जे.सी.बी.

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  भाजपा सरकार वापसी के बाद यूपी में अपराधियों के अवैध मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बुलडोजर चंलने के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्यवाही कर दी है । पुलिस और प्रशासन ने विधायक को घर पर नजरबंद कर अतिक्रमण पर जे.सी.बी.चला दी है । नैनीताल […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

भाजपा सरकार वापसी के बाद यूपी में अपराधियों के अवैध मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बुलडोजर चंलने के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्यवाही कर दी है । पुलिस और प्रशासन ने विधायक को घर पर नजरबंद कर अतिक्रमण पर जे.सी.बी.चला दी है ।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नगर निगम ने आज मंगल पड़ाव में अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, नगर निगम की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंची वैसे ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम का विरोध करना शुरू कर दिया ।

अतिक्रमण के दौरान प्रशासन से स्थानीय व्यापारियों की तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई । अतिक्रमण का विरोध कर रहे कई लोग जे.सी.बी.के आगे बैठ गए और कार्यवाही का विरोध करने लगे ।

पुलिस ने सभी को बलपूर्वक हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की, अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा बवाल पैदा ना हो इसको देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को घर में ही नजरबंद कर दिया ।

विरोध की आशंका के चलते प्रशासन ने विधायक सुमित हृदयेश के घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी, जिसके बाद सुमित हृदयेश की प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोंक हो गई । सुमित ने इसे बदले की कार्यवाही बताया, उन्होंने कहा कि भाजपा हल्द्वानी में अपनी हार को नहीं पचा पा रही है जिसके चलते गरीबों के आशियाने पर जे.सी.बी.चलाई जा रही है और उसे अतिक्रमण का नाम दिया जा रहा है।

 

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts