दुष्कर्म के आरोप में फंसे बीजेपी विधायक नहीं करा रहे डीएनए जांच। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत।

द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी दुष्कर्म के आरोप में फंसे हुए हैं लेकिन पुलिस ने एक साल बीतने पर भी विधायक नेगी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की है। अब विधायक जी डीएनए जांच भी नहीं करा रहे हैं जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है।

जानिए मामला :

पिछले साल (2020) अगस्त माह में विधायक महेश नेगी की पत्नी ने महिला के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला तूल पकड़ा और महिला ने भी विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विधायक को अपनी बेटी का पिता बताया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

अब पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर जांच में तेजी लाने की मांग की है। साथ ही डीएनए के संबंध में जल्द सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट में एप्लीकेशन भी दाखिल की है।

पीड़ित के वकील एसपी सिंह ने बताया कि सीएम धामी को भेजी शिकायत में महिला ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि नेहरू कॉलोनी थाने में एक साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। 8 माह पहले इसकी जांच श्रीनगर महिला थाने को ट्रांसफर कर दी गई। लेकिन, पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts