भाजपा के थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के दौरान जनता को संबोधित करते हुए रोयी सरिता आर्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में भाजपा के थीम सांग लॉन्चिंग के दौरान जनता को संबोधित करते हुए महिला प्रत्याशी सरिता आर्या रो पड़ी। उन्होंने कहा की नैनीताल की बेटी के साथ आज पूरा नैनीताल एकजुट खड़ा है।

       नैनीताल के मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा में आज दोपहर भाजपा ने जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में भाजपा का ‘थीम सांग’ लांच किया गया। 

   कार्यक्रम में जनता की भारी भीड़ के बीच, सरिता आर्या अपना संबोधन दे रही थी । बोलते बोलते सरिता भावुक हो उठी और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। सरिता ने कहा कि वह अपने शहर की जनता और भाजपा परिवार में आकर बेहद सहज महसूस कर रही हैं।

उन्हीने कांग्रेस पर आरोप लगाया की कांग्रेस ने महिलाओ का अपमान करने के अलावा कुछ नही किया। भारतीय जनता पार्टी का संगठन काफी मजूबत है, जबकि कांग्रेस कुछ लोगो के हाथों से संचालित होती है। सरिता ये कहते कहते रो पड़ी की उनपर लगातार फर्जी जाती प्रमाणपत्र दिखाने का आरोप लगाया जाता है । उन्होंने आरोप लगाया की चुनाव लड़ने वक्त उनके खिलाफ ये कार्ड खेलकर उन्हें कमजोर करने का प्रयास किया जाता है ।

     सरिता ने कहा कि जनता ने फिर बीजेपी को जिताने का मन बनाया है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts