वनाग्नि की भेंट चढ़ी लाखों की कैमामाइल की फसल

रिपोर्ट-ललित बिष्ट अल्मोड़ा के हवालबाग बिमोला स्थित मृत्युंजय आर्गेनिक फार्म में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि 1500 किलो सूखा कैमोमाइल जलकर खाक हो गया है तथा लगभग 40 नाली भूमि में लगाई गई कैमोमाइल की फसल आग से स्वाहा हो चुकी है। फार्म में काम […]

रिपोर्ट-ललित बिष्ट

अल्मोड़ा के हवालबाग बिमोला स्थित मृत्युंजय आर्गेनिक फार्म में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान का अंदेशा है।

बताया जा रहा है कि 1500 किलो सूखा कैमोमाइल जलकर खाक हो गया है तथा लगभग 40 नाली भूमि में लगाई गई कैमोमाइल की फसल आग से स्वाहा हो चुकी है।

फार्म में काम करने वाले लोगो ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन वो इस भीषण आग पर काबू पाने में नाकाम रहे ।

जिससे फार्म के एक हिस्से में बने गोदाम को तो बचाया जा सका लेकिन दूसरे हिस्से से भड़की आग से आम,अमरूद  के अलावा अन्य सैकड़ों पौधे नष्ट हो गए।

फार्म के मालिक उज्जवल उप्रेती के अनुसार उन्होंने वन विभाग से मदद माँगी थी लेकिन वन विभाग ने स्टाफ की कमी बता कर पल्ला झाड़ लिया।

इस घटना से उन्हें 12-15 लाख के नुकसान का अनुमान है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts