बिग ब्रेकिंग : सीएम की बड़ी घोषणा। प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क किया मुफ्त ।

बिजेंद्र राणा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है । उन्होंने कोविड-19 से वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु लिए जाने वाला शुल्क 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त कर दिया हैं। आपको बता दें कि […]

बिजेंद्र राणा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है । उन्होंने कोविड-19 से वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु लिए जाने वाला शुल्क 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त कर दिया हैं।

आपको बता दें कि सीएम धामी ने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा की मुझे पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे जिस भी कार्य क्षेत्र में जाएंगे अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कई कोविड-19 से वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु लिए जाने वाले शुल्क के व्यय भार से आवेदकों को मुक्त करने हेतु 31 मार्च, 2022 तक आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी मौजूद थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts