ब्रेकिंग :खाई में गिरी अनियंत्रित कार। कार चालक महिला और उसकी बहन अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में धूप कोठी क्षेत्र में वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी । कार चालक रेखा दिल्ली से आई अपनी बहन को बस स्टैंड से लेकर घर आ रही थी । दोनों बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।      नैनीताल में आज सवेरे सक़्क़त […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में धूप कोठी क्षेत्र में वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी । कार चालक रेखा दिल्ली से आई अपनी बहन को बस स्टैंड से लेकर घर आ रही थी । दोनों बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

     नैनीताल में आज सवेरे सक़्क़त नंबर के धूप कोठी क्षेत्र में एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । कार को महिला चालक रेखा चला रही थी जिससे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई । कार बिना पैराफिट वाले स्थान से सीधे गहरी खाई में जा गिरी । प्रत्यक्षदर्शी किशन सिंह बिष्ट के अनुसार रेखा की बहन गाड़ी के गिरते ही छटक गई और रेखा कुछ नीचे जाकर गाडी से बाहर छटकी। हल्ला गुल्ला सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए और दोनों बहिनों को चादर में लपेट के नीचे मोटर मार्ग तक ले गए । दोनों घायल बहनों को कार से बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है । घटना सवेरे 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब दिल्ली से नैनीताल पहुंची बहन को लेकर रेखा अपनी कार चलाकर घर की तरफ आ रही थी । रेखा के पति का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है और उनके तीन बच्चे हैं ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts