ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने 1431 एलटी पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगायी रोक।

अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के 1431 एलटी के पदों पर कोर्ट के द्वारा रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि आयोग के द्वारा सहायक अध्यापक यानी कि एलटी के पदों को लेकर रिजल्ट जारी कर दिया गया था, जिसके तहत 9 मार्च से लेकर और 23 मार्च के बीच चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों […]

अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के 1431 एलटी के पदों पर कोर्ट के द्वारा रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि आयोग के द्वारा सहायक अध्यापक यानी कि एलटी के पदों को लेकर रिजल्ट जारी कर दिया गया था, जिसके तहत 9 मार्च से लेकर और 23 मार्च के बीच चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी होना था।लेकिन कोर्ट ने आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है।

 आयोग के द्वारा जानकारी दी गई है कि 9 मार्च से लेकर 23 मार्च के बीच जिन चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होना था उस पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। 

बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर आयोग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक फिजिकल एजुकेशन यानी कि व्यायाम शिक्षक के अभ्यर्थी के द्वारा कोर्ट में किसी सवाल को लेकर मामला दायर किया गया था, जिसके बाद कोर्ट के द्वारा पहली सुनवाई में ही पूरी भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से जिन चयनित अभ्यार्थियों को जल्द रोजगार मिलने की आस जगी थी फिलहाल उस पर भी ब्रेक लग गया। 

वही बात अगर भर्ती प्रक्रिया की करें तो कला विषय की भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगी हुई थी लेकिन अब पूरी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लग गई है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts