ब्रेकिंग : आबकारी विभाग में अधिकारीयों के हुए बंपर तबादले।

आबकारी सचिव हरीश सेमवाल ने आदेश जारी कर आबकारी विभाग में 13 जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

जानिए किसको भेजा कहा :-

  1.  जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को उधम सिंह नगर से टिहरी गढ़वाल भेजा है।
  2.  राजीव सिंह चौहान को देहरादून का नया आबकारी अधिकारी बनाया गया है।
  3. गोविंद सिंह मेहता को बागेश्वर से पिथौरागढ़ भेजा गया है।
  4. संजय कुमार को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है।
  5. मीनाक्षी टम्टा को अल्मोड़ा से बागेश्वर भेजा गया है।
  6.  हरीश चंद्र कुमार को टिहरी गढ़वाल से उधम सिंह नगर भेजा गया है।
  7.  के पी सिंह को जिला आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
  8.  राजेंद्र लाल को पौड़ी गढ़वाल से चमोली भेजा गया है।
  9. अशोक कुमार मिश्रा को उधम सिंह नगर से हरिद्वार भेजा गया है।
  10.  रमेश चंद्र को देहरादून से मुख्यालय में अटैच किया गया है।
  11.  दुर्गेश्वर त्रिपाठी को देहरादून से उत्तरकाशी जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।
  12.  दीपाली शाह को चमोली से रुद्रप्रयाग का जिम्मा दिया गया है।
  13.  पवन कुमार सिंह को हरिद्वार से आबकारी आयुक्त कार्यालय मुख्यालय में अटैच किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts