बड़ी खबर : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का समापन हुआ। जिसमें 28 प्रस्ताव पर मुहर लगी है ।जानिए महत्वपूर्ण फैसले:

कैबिनेट ने लगाई पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर मोहर।

1 सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने का हल।

नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक।

लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक।

नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन।

सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं।

पॉलिटेक्निक सेंट्रो में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण।

अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों का समायोजन का लिया गया निर्णय।

कोविड-19 किए गए कर्मचारियों को 31 मार्च तक देहाती दिए जाने का निर्देश।

मृतक आश्रितों में अब पौत्र पौत्री को शामिल किया गया।

देवस्थानम बोर्ड हुआ भंग विधानसभा के पटल पर आएगा प्रस्ताव।

परिवहन विभाग के 24 कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने पर भी हुआ निर्णय।

बाहर से अब डॉक्टर नहीं लिखेंगे दवाई लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी।

कोविड के दौरान कॉर्बेट में बुकिंग के दौरान रिफंड व्यवस्था को मिली मंजूरी, विभागीय स्तर पर अब होगी रिफंड की नियमावली तैयार।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts