दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री बोले” उत्तराखंड में तीसरे विकल्प में आप”

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के बैतालघाट पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि उत्तराखंड में आप तीसरे विकल्प के रूप में है । उन्होंने कहा कि इन बी. और सी.(भाजपा & कांग्रेस)पार्टियों का बाप ए.(आप)आ गया है ।          नैनीताल विधानसभा में दुर्गम बैतालघाट क्षेत्र में आज आप पार्टी कार्यकर्ताओं के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के बैतालघाट पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि उत्तराखंड में आप तीसरे विकल्प के रूप में है । उन्होंने कहा कि इन बी. और सी.(भाजपा & कांग्रेस)पार्टियों का बाप ए.(आप)आ गया है ।

         नैनीताल विधानसभा में दुर्गम बैतालघाट क्षेत्र में आज आप पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसला अफजाई और आम जन से मिलने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पहुंचे । 

गोपाल राय के पहुंचने पर पहले आप प्रत्याशी हेम आर्या और फिर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । गोपाल राय ने बुधवार को बेतालघाट पहुंचकर कहा कि आप के रूप में लोगों के पास एक मजबूत विकल्प है। 

राय ने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तराखंड का भी विकास किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड में बीते 21 वर्षों में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लड़ाई ए, बी और सी में होगी और प्रदेश की हर विधानसभा में ए पार्टी दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दे रही है। उन्होनें कहा कि ‘बी’ ‘सी’ का बाप ‘ए’आ गया है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts