दुर्घटना – कार गहरी खाई में समाई 3 लोगों की मौत , एक घायल

———————————————- रिपोर्ट – सूरज लडवाल  चम्पावत –  जिले के पाटी कस्बे के समीप गुरुवार रात करीब 10 बजे कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना पाटी कस्बे से 1 किलोमीटर देवीधुरा की ओर बस्वाडी पैदल मार्ग के समीप की है । बताते चलें कि करीब रात 10 बजे हरिद्वार […]

———————————————-

रिपोर्ट – सूरज लडवाल 

चम्पावत –

 जिले के पाटी कस्बे के समीप गुरुवार रात करीब 10 बजे कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना पाटी कस्बे से 1 किलोमीटर देवीधुरा की ओर बस्वाडी पैदल मार्ग के समीप की है । बताते चलें कि करीब रात 10 बजे हरिद्वार से लौटते वक्त घर पहुँचने से ठीक 1 किलोमीटर पहले ये हादसे हुआ है । जिसमें चालक बसन्त गहतोड़ी उर्फ जय सिया राम ( 53 ) ग्राम लड़ा  , बीआरसी पाटी में कार्यरत प्रदीप गहतोड़ी ( 48 ) ग्राम लड़ा , हाल निवासी न्यू कॉलोनी पाटी व उनकी माताजी देवकी देवी ( 65 ) की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना में मृतक प्रदीप गहतोड़ी की पत्नी मंजू गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल है । 

तीनों मृतकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी में पोस्टमार्टम होना है जबकि घायल मंजू गहतोड़ी को हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

पहली नजर में हादसे की वजह नींद की झपकी बताई जा रही है ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts