200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग गंभीर रूप से घायल।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल के रूसी बाई पास में पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । खून से लथपथ चारों घायलों का पुलिस ने खाई से खतरनाक रैस्क्यू किया । नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में रूसी बाई पास […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीताल के रूसी बाई पास में पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । खून से लथपथ चारों घायलों का पुलिस ने खाई से खतरनाक रैस्क्यू किया ।

नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में रूसी बाई पास पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । सेंट्रो कार में सवार सभी चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए । दुर्घटना की सूचना राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी ।

पुलिस के अनुसार दोपहर के समय सभी पोज अपनी सेंट्रो कार में नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे । एक बस को ओवरटेक करते समय कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी ।

सूचना पर पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.की टीमें रैस्क्यू के लिए पहुंची । पुलिस ने एक एक कार चारों सवारों को 200 मीटर गहरी खाई से निकलकर 108 एम्ब्युलेंस के माध्यम से नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया । खून से लथपथ सभी लोगों को तत्काल फर्स्ट एड डेक्टलर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts