कार में अश्लील हरकतें करते तीन युवतियां व दो युवक गिरफ्तार।

स्थान : रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दिनेशपुर के पास से एकांत में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से 5 लोगों को अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया है, इनमें तीन युवतियां व दो युवक शामिल हैं। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उनकी युवक-युवतियों की एक टीम है जो युक्तियों को […]

स्थान : रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दिनेशपुर के पास से एकांत में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से 5 लोगों को अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया है, इनमें तीन युवतियां व दो युवक शामिल हैं।

पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उनकी युवक-युवतियों की एक टीम है जो युक्तियों को जरूरतमंद ग्राहकों के लिए रात के लिए ₹10000 प्रति नाइट के लिए देते हैं। उनमें से ₹3000-3000 युवतियों को और बाकी ₹7000 दोनों युवक आपस में बांट लेते हैं। बताया कि वह यह काम लंबे समय से कर रहे हैं। जहां ग्राहक ज्यादा पैसे देते हैं वही चले जाते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकांश नैनीताल, हल्द्वानी व रुद्रपुर में ही काम करते हैं। युवतियों ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकारी है। दोनों ने बताया कि आज ग्राहक को देने से पहले हम दोनों ने इन तीनों युवतियों के साथ अनैतिक कार्य 500-1000 रुपए में करने हेतु तय किया था। इसीलिए आज वह रोड के आम के बाग में गाड़ी खड़ी कर अनैतिक कार्य कर रहे थे वाहन के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने एमबी एक्ट के तहत इस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

उसके साथ ही पांचों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज रुद्रपुर, विवेक बोस निवासी चंदन गढ़ वार्ड नंबर तीन थाना दिनेशपुर, नजीरा बीबी उर्फ मीना पत्नी अकरम वेग निवासी फतीकी घोराडाल साउथ पश्चिम बंगाल, लीमा राय पत्नी सुप्रभात निवासी ग्राम बामनगाछी थाना 12 7 जिला नार्थ वेस्ट बंगाल तथा लक्ष्मी राय पत्नी गणेश निवासी जोशी कॉलोनी थाना न्यूरिया पीलीभीत शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड, तीन एटीएम, एक पैन कार्ड,  ₹29सो नगद व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts