एक्सक्लूसिव वीडियो : सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मोटर एक्सीडेंट

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के खैरना में एक दिल दहला देने वाला मोटर एक्सीडेंट सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है । बिना देखे सड़क क्रॉस कर रहे मोटर साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ऑल्टो टैक्सी पलट गई । हैरानी की बात ये है कि इतने भीषण हादसे के बावजूद कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के खैरना में एक दिल दहला देने वाला मोटर एक्सीडेंट सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है । बिना देखे सड़क क्रॉस कर रहे मोटर साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ऑल्टो टैक्सी पलट गई । हैरानी की बात ये है कि इतने भीषण हादसे के बावजूद कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ ।

देखें वीडियो :-

अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार की सुबह खैरना बाजार में हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही आल्टो कार स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई । हादसे में मोटर साइकिल चालक और कार सवार चार लोग बाल बाल बच गए। हादसे में घायल एक महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

हल्द्वानी से बागेश्वर को सवारी लेकर जा रही ऑल्टो टैक्सी कार संख्या यू.के.02 टी.ए.2131 खैरना बाजार को पार कर रही थी । अचानक एक स्कूटी सवार सड़क पार करने लगा । स्कूटी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पहले दुकान के आगे की सीढ़ियों से टकराई और फिर पलट गई । कार टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारों को बाहर निकाला।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सीधा कर सड़क किनारे किया।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts