बड़ी ख़बर : भ्रष्ट सीईओ पर मेहरबान हुई सरकार। प्रमोशन देकर एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक बनाया

अनुज नेगी देहरादून।  प्रदेश की ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार ने आखिरी समय में एक भ्रष्ट अधिकारी को प्रमोशन देकर ये साबित कर दिया कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार को ही बढ़ाव दिया जा रहा है। मामला जनपद पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत के प्रमोशन लेकर है,प्रदेश सरकार मदन सिंह रावत […]

अनुज नेगी

देहरादून।

 प्रदेश की ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार ने आखिरी समय में एक भ्रष्ट अधिकारी को प्रमोशन देकर ये साबित कर दिया कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार को ही बढ़ाव दिया जा रहा है।

मामला जनपद पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत के प्रमोशन लेकर है,प्रदेश सरकार मदन सिंह रावत को पौड़ी से  राजधानी देहरादून में बैठा दिया गया है।

मदन सिंह रावत को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी से मुक्त कर के उन्हें राजधानी देहरादून में एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अरु लगने लगे है।इस फैसले से प्रदेश सरकार की सोशल मीडिया में जमकर किरकिरी होने लगी है।

पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत पर कुछ समय पहले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों में लेन देन का  स्टिंग ऑपरेशन वीडियो एक निजी पोर्टल में जमकर वायरल हुआ था।

बतादें इस स्टिंग वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के लिए चंडीगढ़ फॉरेंसिक लैब भेजा गया।जहां इस वीडियो की सत्यता फॉरेंसिक लैब में प्रमाणित हो गई थी। मगर मदन सिंह रावत की भाजपा सरकार में बड़े बड़े नेताओं से अच्छी पकड़ के चलते उन पर आज तक कोई भी कानूनी कार्यवाही तक नही हुई।

वहीं दूसरी और सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल के अन्तर्गत ई लर्निंग क्लास हेतु अपट्ओन एल ई डी घोटाला सामने आया, जिसमे पौड़ी जिलाधिकारी ने जांच बैठाई।इस  रिपोर्ट में घोटाला साबित हो चुके है। वही  6-7 वर्षो से पौडी मे कहीं विद्यालयों मे नियम विरुद्ध कार्य करना आदि उपलब्धियां इन के नाम दर्ज है।

अब सवाल है कि आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी,कि ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही की बजाय उसे प्रमोटेड करके पहाड से शहर मे भेजा गया।

वहीं दूसरी और प्रबंधक संगठन सरकार से मांग कर रहे है। कि अगर शिक्षा विभाग हमें प्रमिशन दे तो प्रबंधक संगठन पौडी के सभी सदस्य वर्तमान सरकार की नजर मे इस ईमानदार अधिकारी को जबर्दस्त याद रखने वाली विदाई देना चाहता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts