चार धाम देवस्थानम् बोर्ड विधेयक भंग होने पर उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा ने किया स्वागत

बीजेपी सरकार ने देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा की और से सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवस्थानम् बोर्ड भंग होने से तीर्थ पुरोहित समाज हर्षित है। तीर्थ पुरोहित समाज काफी समय से देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहा था। जबकि मठ मंदिरों के रखरखाव एवं संचालन में तीर्थ पुरोहित समाज की निर्णायक भूमिका सदियों से चली आ रही है और अनादि काल से मठ मंदिरों के संचालन को तीर्थ पुरोहित समाज ही संचालित करता चला आ रहा है और जिस पूंजी पर सरकार अपना हक़ जताना चा रही थी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष इं० डीपीएस रावत कहा  कि भाजपा सरकार नया कानून कृषि बिल को वापस लेने की मंशा नहीं थी और ना ही  देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की कोई मंशा थी परंतु आगामी 2022 चुनाव की हार के अंदाज से भाजपा सरकार ने आंदोलनकारियों की सुध ली और दोनों कानूनों को भंग करना पड़ा। 

बीजेपी ने अचानक तीर्थ पुरोहित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए बोर्ड को भंग किया और भाजपा के चुनाव पक्ष में सकारात्मक संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचेगा इसलिये मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा, एक मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून बनाता है और दूसरा मुख्यमंत्री उसी कानून को और ख़त्म कर देता है। यह प्रदेश के विकास के लिये ठीक नहीं है, जो भी कानून बने मूल निवासियों के हक़ मे होने चाहिये, आज प्रदेश में जो भी कानून बन रहे है बाहरी प्रदेश के लोगो के फायदे के लिये बन रहे है।

अपने लोगो के रोजगार बाहरी लोगो को दिया जा रहा है यही पिछले इक्कीश सालो से सरकार की मंशा रही है। आज प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार-स्वरोजगार परिसीमन पलायन  आदि बहुत से जटिल मामले है जो कि सरकार अभी भी कुम्भ करण की नीँद मे सो रखी है। 

इस दौरान उत्तराखंड रक्षा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ विनोद बहुगुणा पूर्व आईएफएस, {त्रिपुरा सरकार/ प्रधान सचिव और भारत सरकार पर्यावरण वन मंत्रालय  डायरेक्टर जनरल} प्रदेश उपाध्यक्ष इं0 डी0 पी0 एस0 रावत पूर्व लोकसभा पौड़ी प्रत्याशी, पूर्व सैनिक शेखर सिंह नेगी प्रत्याशी चौबट्टाखाल,पूर्व सैनिक लैन्सडाउन विधानसभा प्रत्याक्षी रमेश सिंह रावत ,प्रदेश सचिव जगदंबा नौटियाल

,प्रदेश महासचिव सुन्दर लाल थपलियाल-पूर्व लोकसभा टेहरी गढ़वाल प्रत्याशी प्रदेश संरक्षक आशा नौटियाल,जिला अध्यक्षा देहरादून पूनम डबराल , कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विवेक नेगी सहित महिला मंगल दल व सभी कार्यकारणी उपस्थिति रही  हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts