चार पर्यटकों की मौत, 20 लापता, 34 अभी भी फसे हुए हैं !

  रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार  देवभूमि में मौसम का विकराल रूप यहाँ पर्यटकों लिए भी जानलेवा साबित हुआ है। समय गुजरने व मोबाईल सेवा सुचारु होने के साथ ही आपदा की खबरें भी अब सामने आने लगी हैं। बागेश्‍वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में ट्रैक पर गए चार पर्यटकों की मौत हो गई तो […]

 

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

देवभूमि में मौसम का विकराल रूप यहाँ पर्यटकों लिए भी जानलेवा साबित हुआ है। समय गुजरने व मोबाईल सेवा सुचारु होने के साथ ही आपदा की खबरें भी अब सामने आने लगी हैं।

बागेश्‍वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में ट्रैक पर गए चार पर्यटकों की मौत हो गई तो दो लापता बताए जा रहे हैं। वहीं कफनी ग्‍लेशियर में ट्रैक के लिए गए 20 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। उनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं द्वाली में भी 34 पर्यटक फंसे हुए हैं। जिन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने के लिए जिला प्रशासन ने आज दो टीमों को हेलीकॉप्‍टर के साथ भेजा गया।

जहां एक तरफ उत्‍तराखंड में यह पर्यटन का सीजन माना जाता है। इस समय में बड़ी तादाद में पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं। बागेश्‍वर जिले की हिमालय के कारण तीन स्‍थानों सुंदरढूंगा, कफनी और पिंडारी ग्‍लेशियर में पर्यटक टैकिंग के लिए जाते हैं।

ज्यादातर यहां की यात्रा 15 सितंबर से 15 नवंबर तक कराई जाती है। बताया जा रहा है कि सुंदरढूंगा घाटी में ट्रैके लिए छह पर्यटक पोर्टर के साथ गए थे। जिनमें चार की मौत हो गई है और दो तापता हैं।

यह जानकारी उनके साथ बतौर पोर्टर गए सुन्दरढूंगा से लौटे नेपाली युवक सुरेंद्र पुत्र हरक सिंह ने दी। उसने बताया कि एक घायल समेत चार लोग खाती गांव वापस लौट आए हैं।

वही कफनी ग्लेशियर में 20 पर्यटक लापता है उनकी कोई जानकारी नही मिल पा रही है। 20 पर्यटक कफनी ग्लेशियर की तरफ ट्रैक करने गए हैं। यह भी लापता बताए जा रहे हैं। इनके बारे में कोई सूचना फिलहाल अभी तक प्राप्त नहीं हो  सकी है। जिला प्रशासन इनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक पर जाने वाले पर्यटकों के पास भोजन का लिमिटेड स्‍टाक होने के कारण उनके भी सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है। यदि उन्‍हें जल्‍द ढूंढकर रेस्‍क्‍यू नहीं किया गया तो अनहोनी हो सकती है। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर गए और भी पर्यटक फंसे हो सकते हैं। धीरे-धीरे जानकारी सामने आएगी। जिला प्रशासन ने पिंडारी की तरफ दो टीमें भेज दी हैं।

वही एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुन्दरढूंगा की तरफ भी एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई है। इसके अलावा मेडिकल टीम भी रवाना हो गई है। जिला पूर्ति विभाग भोजन के पैकेट की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि द्वाली में आठ विदेशी और 10 देशी समेत 34 लोग फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं। आज उन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने की कोशिश की जाएगी। इधर जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी रेस्क्यू किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts