बड़ी खबर : चार धाम यात्रा पर सरकार सख्त। सभी गैर हिंदुओं का होगा वेरिफिकेशन।

चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। सरकार ने सभी गैर हिंदुओं के वेरिफिकेशन करने की बात कही है। साधु संतों ने हिंदुओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर साफ किया है कि उत्तराखंड में ऐसे […]

चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। सरकार ने सभी गैर हिंदुओं के वेरिफिकेशन करने की बात कही है।

साधु संतों ने हिंदुओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर साफ किया है कि उत्तराखंड में ऐसे व्यक्ति ना आने पाए जिनकी वजह से प्रदेश की स्थिति खराब हो। सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रदेश शांत प्रदेश है। हमारे प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए। हम कोशिश करेंगे कि जिन लोगों के ठीक से वेरिफिकेशन नहीं हुए हैं उनका वेरिफिकेशन करेंगे।

सीएम धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

सीएम धामी ने साफ किया है कि हमारा प्रदेश शांत प्रदेश है धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां पर अतिक्रमण के लिए कोई स्थान नहीं है, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है, धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा फसाद करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे मामलों की सख्ती से जांच हो और लोगों पर कार्यवाही हो।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts