क्षतिग्रस्त नालियों में जलभराव बना जी का जंजाल , नगरवासी परेशान

गिरीश चंदोला थराली नगर पंचायत में नालियां बनने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा नगर पंचायत थराली  नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में थराली देवाल मोटरमार्ग के किनारे बनी नालियां अब स्थानीय व्यापारियों ,राहगीरों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही हैं । दरअसल लोकनिर्माण […]

गिरीश चंदोला

थराली नगर पंचायत में नालियां बनने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा नगर पंचायत थराली  नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में थराली देवाल मोटरमार्ग के किनारे बनी नालियां अब स्थानीय व्यापारियों ,राहगीरों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही हैं ।

दरअसल लोकनिर्माण विभाग की इस सड़क पर विभाग ने नालियां तो बनाई लेकिन विभाग लगता है इन नालियों की सुध लेना ही भूल गया। वहीं इन क्षतिग्रस्त नालियों में जलभराव और कूड़ा करकट भरने से नालियों से आती दुर्गंध बीमारी को दावत दी रही है लेकिन आम जनता की परेशानी को दूर करने के न तो नगर पंचायत इन नालों की सफाई करने को तैयार है और न ही लोक निर्माण विभाग।

इन बन्द पड़ी नालियों की निकासी खुलवाने की जहमत उठा पा रही है,जिससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में रोष व्याप्त है।

हालांकि मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नगर पंचायत थराली के अधिशासी अभियंता टंकार कौशल ने नालियों की सफाई तुरंत करवाने की बात कही है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय काला ने भी क्षतिग्रस्त नालियों के ट्रीटमेंट करवाने की बात कही ।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एवं लोक निर्माण विभाग के सहयोग से तत्काल नालियों में मरम्मत एवं सफाई का काम किया जायेगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts