बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी ने लिया बड़ा फैसला। 5518 होमगार्ड होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है,जिसके चलते प्रदेश के 5518 होमगार्ड लाभान्वित होंगे।

दरअसल सीएम धामी ने फैसला किया है कि कोविड-19 के दौर में जिन होमगार्ड जवानों ने सेवाएं दी थी, उन्हें 6000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गृह विभाग द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पिछली सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड के स्थापना दिवस के मौके पर यह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी,लेकिन किन्ही कारणोंवश इस पर अमल नहीं हो पाया था।

अब गृह विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया है। यह धनराशि प्रत्येक होमगार्ड के बैंक अकाउंट में जारी होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts