• Home
  • एक्सक्लूसिव
  • राजकाज
  • खुलासा
  • धर्म – संस्कृति
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : सीएम के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश। निचले स्तर तक दिखाई दे गुड गवर्नेंस

in एक्सक्लूसिव, ट्रेंडिंग
0
1
ShareShareShare

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होनें अधिकारियों से कहा शासन-प्रशासन के निचले स्तर तक गुड गर्वनेंस दिखनी चाहिए। साथ ही उनहोंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जिलों व तहसीलों मे भी आम जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों का रोस्टर तय किया जाए। 

Related posts

सुपर एक्सक्लूसिव: तबादले के आदेश न मानने पर अधिकारी सस्पेंड

May 27, 2022
1

ढाई साल बाद संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक।

May 27, 2022
473

बहुउद्देशीय शिविरों का नियमित तौर पर आयोजन किया जाए। इनका रोस्टर बनाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन इनसे लाभान्वित हो सके। 

लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिक पेंडेंसी रहने पर संबंधित अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन 1905 व अपणि सरकार पेर्टल पर प्राप्त शिकायतों का क्वालिटी निस्तारण हो। पेंडेंसी कम से कम रहे। अधिक पेंडेंसी रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत मिले। हम सभी जनता के लिये हैं, लोगों की सेवा के लिये हैं। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाए। गैर जरूरी औपचारिकताओं को समाप्त किया जाए। प्रत्येक सोमवार को सचिव स्तर पर उनके विभाग से संबंधित जनशिकायतों के निवारण की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की अलग से समीक्षा करने के निर्देश दिये।

सेवा का अधिकार एक्ट को और मजबूत किए जाने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस लोगों को महसूस होनी चाहिए। इसमें फील्ड लेवल अधिकारियों व कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें अच्छा परिणाम देने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम इसमें कुशल टीम लीडर की तरह काम करें। साथ ही प्रत्येक स्तर पर प्रभावी और सतत मॉनिटरिंग की जाए। अपणि सरकार पोर्टल में और अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। सेवा का अधिकार एक्ट को और मजबूत किये जाने की जरूरत है। उच्च स्तरीय बैठकों में स्पष्ट निर्णय लिये जाएं और उनका क्रियान्वयन टाईम लिमिट में सुनिश्चित किया जाए। सूचना तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। प्रत्येक विभाग के पास ये डाटा रहना चाहिए कि उनके यहां कितनी पेंडेंसी है। सचिव स्तर से इसकी समीक्षा की जाए। कोई भी फाईल अनावश्यक पेंडिंग न रहे। ई-ऑफिस का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। इससे फाईल ट्रेकिंग आसानी से होती है।

आमजन को घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बने पुख्ता योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर जाकर आम जन को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता योजना तैयार की जाए। पहले इसे पायलट आधार पर चलाया जाए, बेहतर परिणाम मिलने पर पूरी तरह से लागू की जा सकती है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। तमाम योजनाओं का फायदा, लाभान्वितों को डीबीटी के माध्यम से सच्चे मायनों में मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। सचिवालय में सप्ताह में एक दिन नो मीटिंग डे निर्धारित किया जाए, इस दिन सभी अधिकारी अपने कार्यालय में आगंतुकों से मिलने के लिए उपस्थित रहें।

सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं और प्रेरित करें वरिष्ठ अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर सरकारी स्कूलों में जाएं और बच्चों को पढ़ाएं। उन्हें जीवन में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। गुड गवर्नेंस तभी सम्भव है जब हम सभी के व्यवहार में सुधार आएगा और हम आम जन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनेंगे। जनसेवा हमारा मिशन होना चाहिए। योजनाओं के आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जाए। किस तरह से मितव्ययता रखते हुए रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है, इस पर फोकस किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिनिमम गवर्मेंट, मेक्सीमम गवर्नेंस की न केवल बात की है बल्कि उसे प्रभावी तरीके से लागू भी किया है। हमें प्रदेश में भी इस दिशा में काम करना है। सीएम हेल्पलाईन 1905 और 1064 को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। जो समस्याएं जिस स्तर की हों, उनका समाधान उसी स्तर पर हो जाना चाहिए। अंतर्विभागीय समन्वय को बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुंदरम, नीतेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अन्य बैठक में मंडलायुक्त और चम्पावत जिले को छोड़कर सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Latest Uttarakhand Newsuttarakhand hindi newsUttarakhand newsuttarakhand news hindiUttarakhand News in Hindiउत्तराखंड समाचार
Previous Post

कैबिनेट के फैसलों पर भारी ब्यूरोक्रेट्स। नर्सिंग भर्ती के इंतजार में हजारों युवा।

Next Post

गुड न्यूज : जेबीआईटी के 102 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन।

Next Post

गुड न्यूज : जेबीआईटी के 102 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : भ्रष्ट रजिस्ट्रार संदीप कुमार बर्खास्त। जानिए क्या गिनाए प्रमुख कारण !

3 days ago
2

बड़ी खबर : द्रोणा कॉलेज के प्रबंधन और प्रिंसिपल पर 2 छात्रों की हत्या का मामला दर्ज

6 days ago
1

अपराध : जंगल में इंसान भ्रूण मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

7 days ago
694

ढाई साल बाद संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक।

7 hours ago
473

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म – संस्कृति
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • पहाड़ों की हकीकत
  • मनोरंजन
  • राजकाज
  • विविध
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • एक्सक्लूसिव : भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धोखाधड़ी : आईटीबीपी की भर्ती में पकड़ा गया मुन्ना भाई। हुआ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुपर एक्सक्लूसिव: तबादले के आदेश न मानने पर अधिकारी सस्पेंड

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • संगीन अपराध: युवती के अपहरण की खबर। चैंकिंग के दौरान पुलिस को रौंदने का भी प्रयास

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बेखौफ : हत्या, अपहरण, बलात्कार,फायरिंग – अपराधियों का नया अड्डा बना यह जिला।

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

    पर्वतजन

    पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

    Recent News

    • कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने मैडल विजेताओं को दी उपाधि
    • सुपर एक्सक्लूसिव: तबादले के आदेश न मानने पर अधिकारी सस्पेंड
    • ढाई साल बाद संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक।

    Category

    • अपनी बात
    • अपराध
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • खेल
    • ट्रेंडिंग
    • धर्म – संस्कृति
    • पर्यटन
    • पर्वतजन
    • पहाड़ों की हकीकत
    • मनोरंजन
    • राजकाज
    • विविध
    • साक्षात्कार
    • सियासत
    • हेल्थ

    Recent News

    कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने मैडल विजेताओं को दी उपाधि

    May 27, 2022

    सुपर एक्सक्लूसिव: तबादले के आदेश न मानने पर अधिकारी सस्पेंड

    May 27, 2022
    • Contact
    • Privacy Policy

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • एक्सक्लूसिव
    • राजकाज
      • सियासत
    • खुलासा
    • धर्म – संस्कृति
    • ट्रेंडिंग
    • अपराध
    • पर्वतजन
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!