अजब-गजब : पूर्व सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जनसमस्या बता कर बटोरी सुर्खियां

सतपुली में तीरथ सिंह रावत सांसद गढ़वाल व पूर्व मुख्यमंत्री जी ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली है।जिसमे उन्होंने लिखा है कि उन्होंने जनसमस्याएं सुनी।

गौर फरमाने वाली बात यह है कि जिन लोगों की तीरथ सिंह रावत समस्या सुन रहे हैं वह सभी लोग सतपुली क्षेत्र के भाजपा के ही लोग हैं।

जिसका साथ मतलब यह निकलता है कि समस्याएं सिर्फ चंद लोगो को ही है जो आपकी ही पार्टी के है। और पूरे क्षेत्र में किसी की कोई समस्या ही नहीं है। 

जैसे:

  • क्या पूरी जनता सुखी सम्पन है, आपके संसदीय क्षेत्र में कोई समस्याएं नही है!
  • क्या आपके कोटद्वार से सतपुली तक हॉटमिक्स बन गई!
  • क्या युवाओं को रोजगार मिल गया!
  •  क्या पहाड़ के गांव भर गए!
  • क्या पहाड़ की पारंपरिक खेती फिर से शुरु हो गई !
  • क्या सतपुली अस्पताल हाईटेक डॉक्टरों व मशीनों से भर गया!
  • क्या गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी है!

गजब की बात तो यह है कि सांसद महोदय ने जिस विद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की है । आज उस विद्यालय का भवन जर्जर हो रखा है,लेकिन सांसद महोदय द्वारा वोट देने तो उस विद्यालय में जरूर पहुंचा जाता है लेकिन विद्यालय की दशा को सुधारने का आज तक प्रयास नहीं किया गया। 

अब यह बड़ा सवाल बन जाता है कि आखिर कैसी जन समस्याएं आप सुन रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts