बड़ी खबर : तमाम सियासी अटकलों के बावजूद करन माहरा होंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।

रिपोर्ट/विजेंद्र राणा उत्तराखंड में तमाम सियासी भविष्यवाणियां फेल साबित हुई और ऐसा लग रहा था कि अध्यक्ष पद पर गणेश गोदियाल के नाम पर पुनः सहमति बनेगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ और करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।  इस बार कांग्रेस पार्टी के निर्णयों में बड़ा परिवर्तन दिखाई दिया। पार्टी ने गढ़वाल कुमाऊं […]

रिपोर्ट/विजेंद्र राणा

उत्तराखंड में तमाम सियासी भविष्यवाणियां फेल साबित हुई और ऐसा लग रहा था कि अध्यक्ष पद पर गणेश गोदियाल के नाम पर पुनः सहमति बनेगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ और करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। 

इस बार कांग्रेस पार्टी के निर्णयों में बड़ा परिवर्तन दिखाई दिया। पार्टी ने गढ़वाल कुमाऊं के संतुलन के बजाय कांग्रेस पार्टी ने कुमाऊं से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य की ताजपोशी की। 

अमूमन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब नेता प्रतिपक्ष और पार्टी का अध्यक्ष एक ही क्षेत्र से हो।

विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने करण माहरा के नाम पर सहमति जताई है।

सियासी समीकरण बता रहे हैं कि कहीं ना कहीं गणेश गोदियाल के नाम पर सहमति बनाने की बात सामने आ रही थी, परंतु आज सारे सियासी समीकरण बदल गए और कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया।

यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि करन माहरा और यशपाल आर्य की जोड़ी क्या कांग्रेस की बढ़ती हुई गुटबाजी को थाम पाएगी। क्योंकि कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता अभी भी हार का का ठीकरा एक-दूसरे के सर फोड़ रहे हैं। और चुनावी हार पर मंथन का कार्यक्रम जारी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts