कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल के नेतृत्व में सतपुली में निकाली रैली ।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली ।  विधानसभा चौबट्टखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशियों की जोर आजमाइश जारी रही वही कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल व चौबट्टखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकाली रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद व राहुल गांधी […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली । 

विधानसभा चौबट्टखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशियों की जोर आजमाइश जारी रही वही कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल व चौबट्टखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकाली रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए ।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल ने कहा कि भाजपा झूठे वादों की सरकार है । लेकिन अब जनता जान चुकी है और भाजपा का झूठ चरम पर है । आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी । जिसके बाद महंगाई व रोजगार पर कांग्रेस सरकार द्वारा तेजी से कार्य किए जाएंगे ।

 

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल जगदीश बिष्ट, गिरीश सुंद्रियाल, विमल कोली सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

Related Posts