कांग्रेस रैली में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए राज्य आंदोलनकारी कांग्रेसी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में शामिल होने देहरादून जा रहे राज्य आंदोलनकारी कांग्रेसी एकत्रित हो गए और उन्होंने कहा कि वो एकजुट होकर शहीदों और पूर्व फ़ौजियों को सम्मान देने जा रहे हैं ।  उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से वो लोग सामूहिक रूप से रैली में प्रतिभाग करेंगे । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में शामिल होने देहरादून जा रहे राज्य आंदोलनकारी कांग्रेसी एकत्रित हो गए और उन्होंने कहा कि वो एकजुट होकर शहीदों और पूर्व फ़ौजियों को सम्मान देने जा रहे हैं । 

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से वो लोग सामूहिक रूप से रैली में प्रतिभाग करेंगे ।

        हल्द्वानी के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी से जुड़े राज्य आंदोलनकारी जुटे । उन्होंने बताया कि देहरादून में 16 दिसंबर को होने वाली राहुल गांधी की रैली में वो सभी एकजुट होकर जाएंगे । ये सभी लोग हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से टिकट के दवेदार भी हैं । 

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से वो लोग कलेक्टिव(सामूहिक) रूप से रैली में जा रहे हैं । उन्होंने अनुमान जताया कि जनता के बदले मन को देखते हुए उनकी रैली में मोदी की रैली से दोगुनी भीड़ होगी । 

बता दें कि बीते रोज दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदेश ने पत्रकार वार्ता कर हल्द्वानी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के जाने का दावा किया था । आज इस ग्रुप ने पत्रकारों से कहा कि वो सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं को रैली में ले जा रहे हैं । इस दौरान हेमंत बगडवाल, हुकुम सिंह कुंवर, शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, शोभा बिष्ट और पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहे ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts