युवा कांग्रेस द्वारा किया गया यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का शुभारंभ।

आज युवा कांग्रेस द्वारा रुद्रप्रयाग जिले मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल का शुभारंभ किया गया। आयुष सेमवाल द्वारा बताया गया की यंग इंडिया बोल कार्यक्रम राहुल गांधी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। राहुल जी चाहते है […]

आज युवा कांग्रेस द्वारा रुद्रप्रयाग जिले मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल का शुभारंभ किया गया।

आयुष सेमवाल द्वारा बताया गया की यंग इंडिया बोल कार्यक्रम राहुल गांधी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। राहुल जी चाहते है कि युवा जो देश का भविष्य है उन्हें राजनीति मे एक ऐसा मंच मिलना चाहिए।

जिसके माध्यम से युवा अपने विचारों को अपनी बातों को खुल कर रख सके कह सके यंग इंडिया बोल ऐसे युवाओं के लिए एक ऐसा ही मंच है। जिसे भारतीय युवा कांग्रेस हर साल करवाती है जो एक ऐसा मंच है जो देश के होनहार युवाओं को देश की आवाज बनने का मौका देती है।जिसे उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश के हर जिले मे करवा रही है ।

शुरुआत में जिला स्तर पर फिर राज्य और आने वाले समय मे राष्ट्रीय स्तर पर करवाने का लक्ष्य रखा गया है हर जिले से युवा कांग्रेस ऐसे युवाओं का चयन करेगी जिन्हें आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका दिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts