कॉर्बेट में बिजरानी के बफर जोन में लगी आग से जानवरों को खतरा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में कॉर्बेट नैशनल पार्क के बिजरानी रेंज स्थित बफर जोन के जंगलों में भीषण आग लग गई है । आग से जंगली जानवरों समेत एको सिस्टम को खतरा बन गया है । वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई हैं ।        नैनीताल जिले में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में कॉर्बेट नैशनल पार्क के बिजरानी रेंज स्थित बफर जोन के जंगलों में भीषण आग लग गई है । आग से जंगली जानवरों समेत एको सिस्टम को खतरा बन गया है । वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई हैं ।

       नैनीताल जिले में रामनगर के कॉर्बेट नैशनल पार्क में पड़ने वाले बिजरानी पर्यटक ज़ोन के जंगलों में आज शाम आग लग गई । आग से जंगल का बफर जोन जलने लगा । आग इतनी बढ़ गई कि कुछ ही समय मे उसने बफर जोन के आमडंडा खत्ते में रह रहे ग्रामीणों की आबादी को छू लिया। आग के कारणों का तो पता नहीं चल सका है लेकिन आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं । वर्ष 2022 में फायर सीजन की कॉर्बेट पार्क के भीतर की ये पहली बड़ी आग मानी जा रही है । कॉर्बेट पार्क से जुड़े अधिकारी और वनकर्मी आग बुझाने के लिए क्षेत्र में पहुंच चुके हैं ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts