कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में ओमीक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामले के बीच विधानसभा चुनाव करने को लेकर आयोग से 12 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

       आज बुधवार का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने चुनाव आयोग को दिशा निर्देश दिए हैं । न्यायालय ने आयोग से वर्चुअल रैली और वर्चुअल वोटिंग का विकल्प रखने को कहा है। 

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिव भट्ट ने न्यायालय को बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.11 से बढ़कर 1.90 प्रतिशत हो गया है।

खंडपीठ को ये भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में जनसभा के बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। कहा कि इससे रैलियो से कोरोना फैलने के आसार बढ़ गए है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts