देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी एवं ब्लाक प्रमुख दर्शन दानु पहुंचे वाण।

थराली।

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने वांण गांव में पहुंच कर लाटू धाम वांण में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। इससे पहले नारायणबगड़, थराली एवं देवाल में भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया।

 

वांण गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी भाजपा नेता डॉ हरपाल नेगी, देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू आदि लोगों के साथ वांण गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने लाटू धाम में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इस धाम के एतिहासिक, धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त करते हुए इसे विकसित करने,यहा आने वाले मुख्य मोटर सड़क थराली-देवाल-लोहाजंग-वांण मोटर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की आवश्यकता जताते हुए इसके लिए प्रयास करने की बात कही। इससे पहले देवाल में ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू के नेतृत्व में प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, किसान मोर्चा के सुरेंद्र खत्री, महिला मोर्चा की नंदी कुनियाल,लता कोहली,दीपा,संघ के सुरेंद्र बिष्ट,सौरीगाड़ की प्रधान सरोज बागड़ी,सरकोट की सुनिता तिवारी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट,रमेश गड़िया,कलम पटाकी, नरेंद्र बागड़ी आदि ने फूलमालाओं के साथ विधायक कंडारी का स्वागत किया।इस मौके पर विधायक ने देवाल, थराली, नारायणबगड़ क्षेत्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts